योगी और धामी ने विकास व आध्यात्मिकता का दिया संदेश

योगी और धामी ने विकास व आध्यात्मिकता का दिया संदेश
Share This News:

The post योगी और धामी ने विकास व आध्यात्मिकता का दिया संदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

पंचूर में महायज्ञ

बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई तकनीक और ओपन जिम का लोकार्पण

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यमकेश्वर क्षेत्र का दौरा कर धार्मिक, शैक्षिक और विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही बिथ्याणी महाविद्यालय में आधुनिक शिक्षा, एआई तकनीक और खेल सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और ग्रामीणों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा का भाव था, आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और आध्यात्मिकता को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता और संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने की घोषणा की। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय को आदर्श कॉलेज के रूप में विकसित करने और क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने पारंपरिक अंदाज में दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया। एआई तकनीक का प्रदर्शन करते हुए योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के नए भवन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया गया तथा ‘विकसित भारत : एक संकल्प’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ। युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में स्थापित ओपन जिम का भी लोकार्पण किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं व्यायाम कर फिटनेस का संदेश दिया।
प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण करते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

The post योगी और धामी ने विकास व आध्यात्मिकता का दिया संदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *