उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Share This News:

The post उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाला युवक गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

एआई-डीपफेक से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाया

पुलिस वर्दी और फर्जी आईडी भी बरामद

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून और एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस का प्रतिरूपण कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो और वीडियो पोस्ट करता था। उसने एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का भ्रामक वीडियो भी तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि “Uttarakhand_police__112” नाम से संचालित एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उत्तराखंड पुलिस का फर्जी प्रतिरूपण किए जाने की सूचना मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मेटा और अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त डाटा का विश्लेषण किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने क्लेमेनटाउन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोरोवाला निवासी 20 वर्षीय लुकमान मलिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर संचालित की तथा एआई/डीपफेक तकनीक के माध्यम से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का परिवर्तित वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों पर प्रभाव जमाने और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता व आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस वर्दी में फोटो और वीडियो बनाता था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें संबंधित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी लॉग-इन मिली। मोबाइल की जांच में एआई जनरेटेड वीडियो, पुलिस वर्दी में तस्वीरें तथा फर्जी पुलिस पहचान पत्र की फोटो भी मिली।

इसके अलावा आरोपी के घर से उत्तराखंड पुलिस की वर्दी से मिलते-जुलते वस्त्र और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को सीज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

The post उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाला युवक गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *