विज्ञान एवं तकनीकी से तैयार होंगे उत्तराखण्ड के युवा उद्यमी

Share This News:

The post विज्ञान एवं तकनीकी से तैयार होंगे उत्तराखण्ड के युवा उद्यमी appeared first on Avikal Uttarakhand.

यूकॉस्ट और पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बीच नई पहल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) और पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के बीच गुरुवार को एक अहम बैठक हुई।

बैठक में यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और RSETI के निदेशक ओ.पी. पंवार ने युवाओं व महिला उद्यमियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित कौशल विकास से जोड़ने की नई पहल पर चर्चा की।

बैठक में यह सहमति बनी कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ऑर्गेनिक फार्मिंग, नर्सरी डेवलपमेंट, कंप्यूटर अकाउंटिंग, CCTV इंस्टॉलेशन, मोटर मैकेनिक, UPS एवं बैटरी मेंटेनेंस जैसे कोर्स शामिल किए जाएंगे। प्रशिक्षण के समय, पाठ्यक्रम और प्रतिभागियों की संख्या तय करने के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

RSETI निदेशक ओ.पी. पंवार ने कहा कि संस्थान अब युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की नई रूपरेखा तैयार करेगा। वहीं यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उनकी प्रतिभाओं को मंच देना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि युवा उद्यमी अपनी विकसित तकनीक का पेटेंट यूकॉस्ट के किसी भी पेटेंट सेंटर के माध्यम से करा सकते हैं।

यह पहल प्रदेश में रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The post विज्ञान एवं तकनीकी से तैयार होंगे उत्तराखण्ड के युवा उद्यमी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *