देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
Share This News:

The post देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

बुजुर्ग दंपति और महिला की हत्या, प्लंबर हिरासत में

प्लंबिंग के काम के बाद विवाद में तीन हत्याएं, पुलिस पूछताछ में जुटी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति और एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध अभियुक्त को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति प्लंबर का काम करता है और बुजुर्ग दंपति का पूर्व परिचित बताया जा रहा है।

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार बुजुर्ग दंपति ने प्लंबिंग के काम के लिए अभियुक्त को मंगलवार को अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर दंपति और अभियुक्त के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्त ने अकेले ही तीनों की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारण, घटनाक्रम और वारदात में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कानून व्यवस्था पर पुलिस पर प्रहार किए।

The post देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *