भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान

Share This News:

The post भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीएम धामी ने कहा, पदयात्राओं से जवाब देंगे कांग्रेस को

दलेर मेहंदी व मीका सिंह से बात करेंगे सीएम धामी

2 नवंबर को देहरादून में भाजपा की विशाल पदयात्रा

10 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की गरिमा को नुकसान पहुंचाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेशव्यापी अभियान की घोषणा की।
भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर सहित प्रदेश के सभी 13 जिलों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धामी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास देशहित में नहीं है। अभियान के माध्यम से कांग्रेस की ओर से पेश किए जा रहे कथित झूठे नैरेटिव की वास्तविकता जनता के सामने रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर में पदयात्रा निकाली जाएगी। दो नवंबर को देहरादून में विशाल पदयात्रा आयोजित होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है। तीन नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्रा होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 13 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस पर जनादेश का सम्मान नहीं करने का आरोप

धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने करीब छह दशक तक केंद्र और विभिन्न राज्यों में शासन किया, उसे जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद से कांग्रेस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक संस्थाओं और नेता प्रतिपक्ष के पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

मतदाता सूची के शुद्धीकरण का किया बचाव

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका वोट भी तीन जगह से हटाया गया है और अब खटीमा में दर्ज है। उन्होंने सवाल किया कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण करने में क्या बुराई है। धामी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पर आपत्ति होने पर नियमानुसार शिकायत की जानी चाहिए।

त्योहारों में प्रदर्शन पर जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री ने दीपावली के दौरान विरोध प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि त्योहारों में बाजारों में कारोबार बढ़ता है। ऐसे समय में बाजार प्रभावित होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

रेखा आर्य प्रकरण पर निष्पक्ष जांच होगी

रेखा आर्य प्रकरण पर धामी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बचाया नहीं जाना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है।

वहीं, कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा फटकारे जाने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दलेर मेहंदी और मिक्का सिंह से बात करेंगे।

सीएम धामी ने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई के धमकी भरे ऑडियो पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि न्याय यात्रा निकालने वाले ही अन्याय कर रहे हैं।

भाजपा की प्रस्तावित पदयात्राओं को प्रदेश में राजनीतिक जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है। इनके जरिए पार्टी मतदाता सूची के पुनरीक्षण और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विवादों पर अपना पक्ष जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।

The post भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *