छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Share This News:

The post छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कौथिग के तीसरे दिन स्कूली छात्र छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।

प्रतियोगिता में 12 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट व द्वारिका बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता 2 वर्गों में रखी गयी ही।

इनमें 9 कक्षा तक के वर्ग में प्रथम स्थान आकाश पासवान (सारा देव इंटरमीडिएट कॉलेज), द्वितीय स्थान सात्विक भट्टाचार्य (st जोसफ अकादमी) तीसरा स्थान अंकित कुमार ठाकुर, (सारा देव इंटरमीडिएट कॉलेज) और सांत्वना पुरस्कार अंश पंवार (सारा देव इंटर कॉलेज) ने प्राप्त किया।

सीनियर ग्रुप कक्षा 10, 11 व 12 के छात्रों में प्रथम स्थान कु रुचि गुप्ता (श्री गोवेर्धन सरस्वती विद्या मंदिर), इसी विद्यालय से द्वितीय पुरुस्कार कु आरुषि रावत ने प्राप्त किया। तृतीय पुरुस्कार आरव अग्रवाल (संत कबीर अकादमी मियांवाला) व सांत्वना पुरस्कार प्रियांशु पाल सारा देव इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मे डॉ जागृति डोभाल, किरण खंडूड़ी व डॉ अनिल वर्मा रहे।।

The post छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *