विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में बिजली व्यवस्था का निरीक्षण

Share This News:

The post विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में बिजली व्यवस्था का निरीक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

यूपीसीएल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

अविकल उत्तराखंड

भराड़ीसैंण। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने सोमवार को भराड़ीसैंण स्थित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया, ताकि सत्र के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

इस दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एसएन वर्मा सहित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता उपस्थित रहे।

The post विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में बिजली व्यवस्था का निरीक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *