दूसरे पोस्ट ऑफिस के पास कूड़े में मिली 7 दिन की बच्ची, इलाके में मचा हड़कंप !

दूसरे पोस्ट ऑफिस के पास कूड़े में मिली 7 दिन की बच्ची, इलाके में मचा हड़कंप !
Share This News:

नवजात को समाजसेवी वंदना गुप्ता ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से महिला अस्पताल पहुंचाया।

धर्मनगरी में दो मासूम बच्चियों को लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया है। भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की नवजात बच्ची मिली, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास करीब एक साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली।

नवजात को समाजसेवी वंदना गुप्ता ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से महिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, दूसरी बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने संरक्षण में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया है। दोनों बच्चियों की देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *