बद्रीपुर नाले पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार

Share This News:

The post बद्रीपुर नाले पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार appeared first on Avikal Uttarakhand.

कैलाश अस्पताल से दून विश्वविद्यालय तक होगा निर्माण

कई इलाकों को मिलेगी राहत

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर में बाढ़ और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए 460.45 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। विधायक बृजभूषण गैरोला ने गुरुवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

सुरक्षा दीवार का निर्माण कैलाश अस्पताल के निकट से दून विश्वविद्यालय तक बद्रीपुर नाले के किनारे किया जाएगा। इसके बनने से बद्रीपुर, नवादा, प्रवेश विहार, पूजावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बाढ़ के खतरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

बरसात के दौरान बद्रीपुर नाले में तेज बहाव आने से आसपास के घरों पर खतरा बना रहता है। पूर्व में नाले की बाढ़ और तेज बहाव से कई घरों को नुकसान भी हो चुका है। क्षेत्रवासी लंबे समय से सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग कर रहे थे। शिलान्यास के साथ उनकी वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने की दिशा में कदम बढ़ा है।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। सुरक्षा दीवार के निर्माण से बरसात में जलभराव और बाढ़ की समस्या से राहत मिलने के साथ लोगों के जन-धन की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद वीरेंद्र वालिया, एई दीपक जोशी, जेई प्रदीप थपलियाल, उमानंद डोंडियाल, राम प्रसाद, संजय नैथानी, राज बहादुर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, आशीष कंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिंह, मंडल महामंत्री मदन नौटियाल, वैजयंती देवी, नीलम थापा, कमला देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

The post बद्रीपुर नाले पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *