मिशन इन हिमालया डिजिटल चैनल के प्रतीक चिन्ह का अनावरण

Share This News:

The post मिशन इन हिमालया डिजिटल चैनल के प्रतीक चिन्ह का अनावरण appeared first on Avikal Uttarakhand.

उत्तराखंड की आवाज बनने का लिया संकल्प

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। बीस वर्षो से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र “मिशन इन हिमालया” ने मंगलवार से अपना डिजिटल चैनल प्रारंभ कर दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल चैनल के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। उन्होंने चैनल के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दख।

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में एक समारोह में मिशन इन हिमालया नाम से डिजिटल चैनल का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर सीएम धामी के कहा कि डिजिटल तकनीक से हम एक सैकेंड में लाखो पाठको तक सूचना की पहुंच बना सकते है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया को निष्पक्षता,विश्वसनीयता को अपना आभूषण बनाना चाहिए।
कहा कि रचनात्मक पत्रकारिता को हमें अपना आधार बनाना होगा।

पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता का इतिहास वैभवशाली रहा है। निशंक ने कहा कि डिजिटल तकनीक से चल रही मिडिया को भी इस आदर्श को आगे बढाना चाहिए।

मिशन इन हिमालया डिजिटल चैनल के संपादक जगत मर्तोलिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रतीक चिन्ह का अनावरण करने पर आभार जताया। उन्होने कहा कि चैनल उत्तराखंड के साथ-साथ देश व विदेश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडी समाज की आवाज बनकर पत्रकारिता के मूल्यों को जीवंत रखेगा।

उन्होंने कहा कि बुलेटिन के माध्यम से उत्तराखंड के 24 घंटे में घटित घटनाओं एवं सूचनाओं को एक समय में दिखाने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस अवसर पर तारा चंद सहित पत्रकार समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

The post मिशन इन हिमालया डिजिटल चैनल के प्रतीक चिन्ह का अनावरण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *