निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित
Share This News:

The post निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने ऋषिकेश में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में करीब 133 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ निशुल्क जांच भी की गयी।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र गढ़ी श्यामपुर में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के विषय में जानकारी दी।

इस दौरान आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बाल रोग से डॉ. ज्योति वालिया, स्त्री रोग विभाग से डॉ. तान्या मल्होत्रा, जनरल मेडिसिन से डॉ. शिवम सेठी, मनोरोग से डॉ. सिमरन कौर, नेत्र रोग से ऋतुर्पणा मोहपात्रा, त्वचा रोग से डॉ. वृंदा अग्रवाल, नाक, कान, गला से डॉ. कीर्ति शर्मा, हड्डी रोग से डॉ. माधव, कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव सेमवाल, डॉ. मितिशा रूस्तगी ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे करीब 133 से ज्यादा रोगियों की जांच कर स्वास्थ्य परार्मश दिया। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती सेमवाल ने बताया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण, परामर्श सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन सहित विभिन्न जांचों सहित निशुल्क दवा भी वितरित की गयी। स्वास्थ्य शिविर में आये परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे एक मजबूत और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान मिल सके। स्वास्थ्य शिविर के संचालन में प्रदीप, रीना, कमल, श्रुति व शिवम ने अपना सहयोग दिया।

The post निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *