सखी कैब’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन

सखी कैब’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन
Share This News:

The post सखी कैब’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन appeared first on Avikal Uttarakhand.

देहरादून में दौड़ने लगी ‘सखी कैब’

जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लैस

सुगम यातायात और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था और जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई ‘सखी कैब’ निःशुल्क शटल सेवा अब और सुविधाओं से लैस हो गई है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को दो नए ईवी वाहन (टाटा पंच) आवंटित किए गए हैं, जो ऑटोमेटेड पार्किंग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को नजदीकी व्यस्त क्षेत्रों तक निःशुल्क पहुँचाने की सुविधा दे रहे हैं।

जल्द ही इस बेड़े में छह अतिरिक्त ईवी वाहन और शामिल किए जाएंगे, जिससे पार्किंग करने वालों को और अधिक सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में शहर को जाम से राहत दिलाने और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु तीन स्थानों—परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन—पर ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कराया गया है।

इन तीनों पार्किंग स्थलों की कुल क्षमता 261 वाहनों की है। यह पार्किंग सुविधा पीपीपी मोड में संचालित होगी। परेड ग्राउंड के समीप स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकासनगर द्वारा किया जा रहा है।

‘सखी कैब’ सेवा के तहत घंटाघर, सुभाष रोड, गांधी पार्क और परेड ग्राउंड क्षेत्र के लगभग 5 किलोमीटर दायरे में निःशुल्क ड्रॉप और पिकअप सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पाँच स्थानों पर वाहन स्टॉप भी निर्धारित किए गए हैं।

शहर में अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। पिछले एक माह से इस कार्य के लिए एक डेडिकेटेड क्रेन भी तैनात की गई है।

The post सखी कैब’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *