The post दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित appeared first on Avikal Uttarakhand.
बेटे सनी और बॉबी ने परिवार के साथ की अस्थियां विसर्जित
देखें वीडियो
हरिद्वार। दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने विधि विधान के साथ अस्थियां विसर्जित की।
अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम गोपनीय ढंग से किया गया और मीडिया के साथ कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई।
सूत्रों ने जानकारी दी कि हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर में स्थित निजी होटल के घाट पर बुधवार सुबह अस्थियां विसर्जित की गई हैं।
अस्थियां विसर्जित करने के बाद परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था।।
The post दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित appeared first on Avikal Uttarakhand.
