मूक-बधिर बालक को परिजनों से मिलाया

Share This News:

The post मूक-बधिर बालक को परिजनों से मिलाया appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से एक माह से लापता मूक-बधिर बालक को उसके परिजनों से मिलाया गया।
बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस का आभार जताया।

सत्यापन अभियान के दौरान 16 फरवरी 2026 को थाना त्यूनी क्षेत्र में पुलिस टीम को त्यूनी बाजार में एक 15-16 वर्षीय बालक बदहवास हालत में घूमता मिला।

पुलिस ने उससे जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनने और बोलने में असमर्थ होने के कारण अपना परिचय नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस टीम उसे सुरक्षा के दृष्टिगत थाना त्यूनी ले आई।

बालक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की और आसपास के थाना क्षेत्रों व जनपदों को सूचना दी। लगातार प्रयासों के बाद बालक के परिजनों के ग्राम मोड़ा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी निवासी होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर 17 फरवरी 2026 को थाना त्यूनी बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने बताया कि बालक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सुनने, बोलने और समझने में असमर्थ है।
वह लगभग एक माह पहले बिना बताए घर से निकल गया था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

The post मूक-बधिर बालक को परिजनों से मिलाया appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *