Haridwar: टिहरी घेराव को जा रहे विधायक उमेश कुमार और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने किया हंगामा !

Haridwar: टिहरी घेराव को जा रहे विधायक उमेश कुमार और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने किया हंगामा !
Share This News:

Ketan Murder Case: टिहरी में केतन हत्याकांड के बाद आज चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। इस दौरान  पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विधायक खानपुर उमेश कुमार और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी घेराव के निकले थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम मौके पर पहुंची। काफिले को भारी पुलिस बल ने हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर रोक दिया।

इस दौरान गाड़ियां छोड़कर दोनों नेता कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पैदल ही आगे निकल गए। पुलिस टीम सीसीआर के पास पहुंची और उन्हें रोका गया।

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे थे चंद्रशेखर

दरअसल, उत्तराखंड के बहुचर्चित केतन हत्याकांड के बाद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने काफिले को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों की भी बड़ी संख्या मौजूद है और आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *