Ketan Murder Case: टिहरी में केतन हत्याकांड के बाद आज चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विधायक खानपुर उमेश कुमार और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी घेराव के निकले थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम मौके पर पहुंची। काफिले को भारी पुलिस बल ने हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर रोक दिया।
इस दौरान गाड़ियां छोड़कर दोनों नेता कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पैदल ही आगे निकल गए। पुलिस टीम सीसीआर के पास पहुंची और उन्हें रोका गया।
