हल्द्वानी में यहां व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Share This News:
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के नया बाजार में बाबा शूज़ नामक जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी 37 वर्षीय फैजान सिद्दीकी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, फैजान की दुकान में कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी, जिससे उनका व्यापार तबाह हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *