शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक कर पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवड़ियों का किया स्वागत

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में शिवरात्रि के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर एवं आस पास के कई मंदिरों में जलाभिषेक किया और कांवरियों का स्वागत किया। इस दौरान शिवालयों में पूजा अर्चना करते हुए ठुकराल ने सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कई कार्यक्रमों में पूर्व विधायक ठुकराल को आयोजकों ने सम्मानित भी किया।

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार रात श्री अमरनाथ सेवा मण्डल द्वारा रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित श्री शिव जागरण में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर भगवान शिव का गुणगान सुना। इस दौरान उन्हें अमरनाथ सेवा मण्डल के पदाधिकारियों ने मंच पर स्मृति चिन्ह देकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बुधवार को शिवरात्रि पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के कई मंदिरों के साथ ही चंदेन फार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं करतारपुर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर और संजय नगर स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जगह जगह पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवरियों का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भी वितरित किया। गल्ला मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में भी पूर्व विधायक ठुकराल को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और शक्ति की अराधना का पर्व हैं यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवत्व के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें आत्मचिंतन, भक्ति और सृजनात्मक शक्ति की ओर प्रेरित करता है। इस अवसर पर हरि अधिकारी, शेऽर राय, रमन विश्वास, मानवेंद्र राय,महेंद्र घटक, गौतम जोरदार, संदीप बैरागी, प्रदीप बावली ,शिवकुमार राय, सुनील राय, सपन ओझा, सुरेश विश्वास, दामोदर, पंकज मंडल, कृष्णा मंडल ,संतोष पाल, मनोरंजन विश्वास, उत्पल मंडल, रमेश विश्वास, आनंद राय, नित्य राय ,प्रकाश महाराज, सपन, रंजीत सरकार, रंजीत राय, विपुल तरफदार, अजय नारायण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *