The post एसआरएचयू में बिखरे भारतीय लोक संस्कृति के रंग appeared first on Avikal Uttarakhand.
स्वामी राम हिमालयन विवि मना रहा स्थापना दिवस समारोह
-छात्रों व स्टाफ ने देश की विविध लोक संस्कृतियों की झलक पेश की
अविकल उत्तराखंड
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के स्थापना दिवस समारोह तीन दिवसीय “हिमोत्सव–2026” के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय लोक संस्कृतियों के रंग बिखरे। छात्र-छात्राओं और स्टाफकर्मियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव डॉ.स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, हिमाचली, नेपाली, हरियाणवी तथा दक्षिण भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत एमबीबीएस के छात्र अपूर्व ने शिव स्तोत्र पर नृत्य प्रस्तुति देकर की। स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के उदित एंड ग्रुप ने गढ़वाली और हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बीओटी स्टाफ ने गढ़वाली गीत पर समूह नृत्य पेश किया, जबकि बीपीटी के हेमंत एंड ग्रुप ने गुजराती नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नर्सिंग कॉलेज और बीपीटी के तेनजिन एंड ग्रुप ने नेपाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एमबीबीएस के तरुण और धार्य ने तबला-सितार की जुगलबंदी से कार्यक्रम में संगीत का रंग घोला। बीपीटी के भाव्या एंड ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अनीश व टीम ने हिमाचली गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
एचसीएन के आयुष एंड ग्रुप ने “मैं हूं रावण” पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। एसएसटी की रिया एंड ग्रुप ने दक्षिण भारतीय नृत्य, बीपीटी के जसप्रीत व टीम ने पंजाबी नृत्य, एमबीबीएस की निया व टीम ने बॉलीवुड नृत्य तथा एमबीबीएस की शेरिल व टीम ने होली नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।
इसके अलावा एमबीबीएस के खुशी और कार्तिक ने डुएट डांस प्रस्तुत किया, जबकि स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के राजगिरी व टीम ने योगासन की आकर्षक प्रस्तुति दी। सोलो गीत में कुलदीप, डॉ. पीयूष राय, अभिषेक सक्सेना, मीनाक्षी धस्माना, अमन, सुमित और दीपक ने अपनी गायकी से सराहना बटोरी, जबकि राघव ने सोलो डांस से दर्शकों की खूब तालियां हासिल कीं।
The post एसआरएचयू में बिखरे भारतीय लोक संस्कृति के रंग appeared first on Avikal Uttarakhand.
