घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
Share This News:

The post घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज appeared first on Avikal Uttarakhand.

व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भारत में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित होने से होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है।

महाराज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, विशेषकर पश्चिम एशिया में तनाव (ईरान-इजराइल संघर्ष), के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव के चलते अवरोध उत्पन्न हुआ है लेकिन सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

महाराज ने कहा कि होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हुई है। इसलिए व्यवसायियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने स्टॉक को समझदारी से प्रबंधित करें और स्थिति सामान्य होने तक सीमित उपयोग करें।

The post घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *