The post आपदा पर कांग्रेस की बयानबाजियां असंवेदनशील : भाजपा appeared first on Avikal Uttarakhand.
धामी सरकार राहत कार्यों में जुटी, विपक्ष आरोपों तक सीमित
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। भाजपा ने आपदा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों को असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि विपक्ष दफ्तरों और मोबाइल से आपदा पर ज्ञान बांट रहा है, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूरी सरकार और भाजपा कार्यकर्ता ग्राउंड जीरो पर पीड़ितों की मदद में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर तुरंत मदद का ऐलान किया। मुख्यमंत्री धामी मौके पर खड़े होकर हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं और कार्यकर्ता एक-एक पीड़ित परिवार तक पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जोशी ने कहा कि कोई नेता दफ्तर में बैठकर झूठे आरोप गढ़ रहा है, कोई सोशल मीडिया पर ज्ञान बांट रहा है और कोई राजनीतिक नौटंकी कर रहा है। असंवेदनशील रवैये के कारण कांग्रेस के बड़े नेता राहत कार्यों में हाथ बंटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
खनन को लेकर हरीश रावत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते खनन को निजी कमाई का जरिया बनाने वालों को हर समस्या की जड़ खनन ही नजर आती है। भाजपा सरकार ने खनन को व्यवस्थित बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सहारा बनाया है।
उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष की सुई 2017 में अटकी हुई है, जबकि जनता विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी सरकार का अनुभव कर रही है।
The post आपदा पर कांग्रेस की बयानबाजियां असंवेदनशील : भाजपा appeared first on Avikal Uttarakhand.
