The post पिता की मृत्यु से बढ़ा संकट- डीएम ने निजी कॉलेज में कराया दाखिला appeared first on Avikal Uttarakhand.
ऋण माफी पर शुरू हुई कार्रवाई
पढ़ाई से लेकर आवाजाही तक का पूरा खर्च उठाएगा प्रशासन
अविक्ल उत्तराखण्ड
देहरादून। पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही चित्रा कालरा और उसकी बहन हेतल की गुहार पर जिला प्रशासन तत्काल मदद के लिए आगे आया। दोनों बहनों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वे न तो चित्रा की पढ़ाई जारी रख पा रही हैं और न ही बैंक के दबाव में लिए गए ऋण का भुगतान कर पा रही हैं।
जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने चित्रा को कार्यालय के सारथी वाहन से निजी संस्थान भेजकर उसी दिन बी-कॉम ऑनर्स में दाखिला दिलाया। चित्रा की पढ़ाई, आवाजाही और किताबों का पूरा खर्च जिला प्रशासन एवं संस्थान संयुक्त रूप से वहन करेंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बहनों ने यह भी बताया कि बैंक पिता द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी न होने पर घर खाली कराने का दबाव बना रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय एवं एलडीएम को ऋण से जुड़े बीमा की स्थिति की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि ऋण माफी की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके।
जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन की नई कार्यशैली—शिक्षा, रोजगार से लेकर ऋण माफी तक—एक ही छत के नीचे तेज समाधान उपलब्ध करा रही है।
The post पिता की मृत्यु से बढ़ा संकट- डीएम ने निजी कॉलेज में कराया दाखिला appeared first on Avikal Uttarakhand.
