कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात
Share This News:

The post कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। कोटद्वार के दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार (उत्तराखंड) के हमारे भाई दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

दीपक कुमार जो अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं, से राहुल गांधी ने स्नेहपूर्ण संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।

इस अवसर पर विजय रावत से भी राहुल गांधी ने भेंट की। साथ ही अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद भी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी द्वारा दीपक कुमार जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को अपने घर पर आमंत्रित कर सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी सदैव उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।

सभी ने राहुल गांधी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने उत्तराखंड और विशेषकर कोटद्वार के गौरव को सम्मान दिया।

गौरतलब है कि दीपक कुमार बाबा शॉप दुकान का नाम बदलने के लिए दबाव बना रहे एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए थे। इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ था।

The post कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *