सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी

Share This News:

The post सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी appeared first on Avikal Uttarakhand.

निदेशक नौडियाल के मुद्दे पर सीएम से मिले कर्मचारी संगठन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट।पर चिंता जताई गई। साथ ही अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान – सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन कर, अधिकारी, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मौके पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, पूर्व संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत,दीपक जोशी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

The post सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *