The post आपदा के हालात में परीक्षा स्थगन की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand.
बेरोज़गार संघ ने आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 21 सितम्बर को प्रस्तावित स्नातक स्तरीय परीक्षा (पटवारी, वीपीडीओ एवं वीडीओ) को प्रदेश में आई भीषण आपदा के मद्देनज़र स्थगित करने की मांग की। बेरोज़गार संघ का कहना है कि आपदा से अधिकांश जनपदों में सड़क मार्ग और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचना कठिन और जोखिम भरा होगा।
सुरेश सिंह ने आयोग अध्यक्ष से परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर नई तिथि घोषित करने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक जसपाल चौहान, जिलाध्यक्ष विशाल चौहान, विजय सेमवाल, शैलेन्द्र बधानी, सनवीर चौहान, मनीष, आशीष नेगी, नरेंद्र सिंह, अभिषेक राठौर, रोहित थपलियाल, नवीन तोमर, जयदीप सिंह, गंभीर सजवाण सहित कई युवा मौजूद रहे।
The post आपदा के हालात में परीक्षा स्थगन की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand.
