डीएम ने आपदा प्रभावितों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन

डीएम ने आपदा प्रभावितों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन
Share This News:

The post डीएम ने आपदा प्रभावितों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अब तक 1152 प्रभावितों को 1.21 करोड़ की सहायता राशि वितरित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों फुलेत, छमरोली, सिमयारा और क्यारा का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने अधिकारियों संग जमीन पर बैठकर प्रभावित परिवारों के साथ सामूहिक भोजन किया और उनका दर्द साझा किया।

डीएम बंसल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और शीघ्र ही सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटे हैं।

इस बीच, जिला प्रशासन ने अब तक 1152 आपदा प्रभावितों को 1.21 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए हैं। इसमें अहैतुक सहायता के 975 चेक, 35 भवन क्षतिग्रस्त, 65 पक्के भवन आंशिक क्षतिग्रस्त, 27 कच्चे भवन आंशिक क्षतिग्रस्त, 2 अनुग्रह और 45 कृषि अनुदान के लाभार्थी शामिल हैं।

मजार्ड, सहस्त्रधारा, फुलेत, क्यारा सहित विभिन्न स्थानों पर दैवीय आपदा मद से यह सहायता राशि वितरित की गई है। डीएम बंसल ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षति आकलन व मुआवजा वितरण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा किया जाए।

The post डीएम ने आपदा प्रभावितों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *