दो विद्यालयों में वितरित की शैक्षणिक सामग्री व फर्नीचर

दो विद्यालयों में वितरित की शैक्षणिक सामग्री व फर्नीचर
Share This News:

The post दो विद्यालयों में वितरित की शैक्षणिक सामग्री व फर्नीचर appeared first on Avikal Uttarakhand.

गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मिला सहयोग

अविकल उत्तराखंड

सतपुली। सामाजिक संस्था पहाड़ी दगड़या समिति द्वारा विकासखंड थैलीसैंण के दुर्गा इंटर कॉलेज, कल्याणखाल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयवीर बिष्ट ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दगड़या समिति द्वारा प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में गरीब छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री, बैग, स्वेटर और जूते वितरित किए जा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

समिति के सदस्य तेजराम और कुलदीप पंवार ने विद्यार्थियों को ईमानदारी से हर कार्य करने और पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व और जीवन में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा भी दी। अभियान के दौरान असहाय परिवारों के 104 बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, जूते और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

उधर, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) और बुद्धम सेवा समिति, देहरादून के सहयोग से एकेश्वर विकासखंड स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मवाणीधार में सभी छात्र-छात्राओं हेतु फर्नीचर (कुर्सी और टेबल) वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप मैंदौला ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में फर्नीचर एवं शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे गरीब और असहाय छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

The post दो विद्यालयों में वितरित की शैक्षणिक सामग्री व फर्नीचर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *