“थैंक यू नेचर” अभियान ने दिलाई प्रधानमंत्री से सराहना
अविकल उत्तराखंड
झाला/हर्षिल/उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांव झाला के युवाओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी पहल कर पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। “थैंक यू नेचर” नामक यह अभियान अब ग्रामीण जीवन का हिस्सा बन चुका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही इस जन-आंदोलन जैसे अभियान की सराहना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने तो अपने “मन की बात” कार्यक्रम में भी झाला गांव के युवाओं का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें साधुवाद दिया था।
स्वच्छता को बनाया संस्कार
ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि यह प्रकृति को स्वच्छ रखने की जीवनशैली का प्रतीक बन गया है। अभिषेक का कहना है—
“प्रकृति सार्वभौमिक है, जो हमें सब कुछ देती है। इसे स्वच्छ रखना केवल नैतिक दायित्व नहीं, बल्कि कर्म है।”
8 जुलाई 2024 को शुरू हुए इस अभियान में युवक मंगल दल के स्वयंसेवकों — प्रियांशु रौतेला, तनुजा उनियाल, प्रवेश रौतेला, अभिराज रौतेला और आदेश रौतेला — ने मिलकर गांव की सीमाओं के भीतर कूड़ा एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण का कार्य आरंभ किया।
बच्चों तक पहुँचा स्वच्छता का संदेश
अब यह पहल गांव के हर वर्ग तक पहुँच चुकी है। हाल ही में स्कूली बच्चों ने भी “थैंक यू नेचर” अभियान में भाग लेकर अपने गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाई।
Share This News:The post 96 वर्षीय पूर्व कुलपति को उनके आवास पर किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. शिक्षक दिवस पर वयोवृद्ध शिक्षकों का […]
Share This News:The post सीएस ने समूह की महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों को सराहा appeared first on Avikal Uttarakhand. पीएम श्री रा.ई. कॉलेज मातली पहुंचकर […]
Share This News:The post ‘हिमालय देश की आत्मा, संस्कृति और प्रकृति की अनमोल धरोहर ‘ appeared first on Avikal Uttarakhand. पर्यावरणीय संतुलन और सतत पर्यटन […]