यूएनओ से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में आईपीएस लोकेश्वर का चयन

Share This News:

The post यूएनओ से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में आईपीएस लोकेश्वर का चयन appeared first on Avikal Uttarakhand.

शांति स्थापना व सतत विकास में देंगे योगदान

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी लोकेश्वर सिंह, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं, का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है।
यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी प्रतिभाग करते हैं।

लोकेश्वर सिंह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में सेवाएं दी हैं तथा वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं।

अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में वे संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्थापना (Peacebuilding) और सतत विकास (Sustainable Development) जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख और प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।

सूत्रों के अनुसार, एसएसपी लोकेश्वर सिंह शीघ्र ही पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे।

The post यूएनओ से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में आईपीएस लोकेश्वर का चयन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *