The post भाजपा विधायक के सामने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो
शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को लगे कई टांके, भारी आक्रोश
विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर हुआ विवाद
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अशासकीय विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर भाजपा विधायक के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला कर घायल कर दिया। निदेशक को काफी चोट आई। और कई टांके लगे।
इस हमले के बाद शिक्षा विभाग में काफी आक्रोश फैल गया। और दोषियों कि गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी शुरू हो गए। नौडियाल की गिनती काबिल अधिकारियों में होती है। नियमों पर चलने वाले शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले को लेकर नाराजगी का आलम है।
ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में शनिवार को अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान रायपुर से भाजपा विधायक उमेश काऊ की मौजूदगी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर उत्तेजित समर्थकों ने हमला कर दिया।
घटना में निदेशक के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षा निदेशक के माथे पर कई टांके लगाए गए है।
शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने बताया कि विद्यालय के नाम परिवर्तन के मुद्दे पर विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों ने उन पर दबाव डाला।
विधायक को बताया कि इस मुद्दे पर शासन स्तर पर निर्णय होना है। यह निदेशालय के स्तर की बात नहीं है। यह बात विधायक व समर्थकों को बताई गई। लेकिन वे दबाव बनाते रहे।
नौडियाल ने कहा कि उनके साथ यह हिंसक घटना हुई है। और पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
शनिवार को अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारियों और प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विधायक के साथ आये समर्थकों ने निदेशक के कमरे में घुसकर मारपीट की। कुर्सियां फेंकी गई। और गाली गलौज की गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध जताया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी वहां मौजूद बताए गए। विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ निदेशालय पहुंचे थे। हालांकि, उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में इस घटना को लेकर रोष है।
पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षा विभाग के कर्मियों के अलावा संगठन से जुड़े नेताओं ने भाजपा विधायक उमेश काऊ समर्थकों के हमले की कड़ी निंदा की है।
घटना के बाद माहौल में तनाव व्याप्त है।
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के स्टैंड का भी इंतजार हो रहा है। गौरतलब है कि कन्ग्रेस5 पृष्ठभूमि के उमेश काऊ 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे।
The post भाजपा विधायक के सामने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला appeared first on Avikal Uttarakhand.
