कुम्भ मेला 2027 के कार्यों का शिलान्यास

कुम्भ मेला 2027 के कार्यों का शिलान्यास
Share This News:

The post कुम्भ मेला 2027 के कार्यों का शिलान्यास appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे।

कुम्भ मेला नियंत्रण भवन ( सीसीआर ) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया।

रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।

शिलान्यास किये गए कार्यों का सेक्टरवार सारांश निम्नानुसार है :-

  1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़
  2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़
  3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़
  4. श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़

The post कुम्भ मेला 2027 के कार्यों का शिलान्यास appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *