विशेषज्ञों ने छात्रों को सिखाए कानूनी पैंतरे

Share This News:

The post विशेषज्ञों ने छात्रों को सिखाए कानूनी पैंतरे appeared first on Avikal Uttarakhand.

ग्राफिक एरा में लीगल एक्सपर्ट कांक्लेव

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने छात्रों को वर्तमान कानूनी कार्यप्रणाली और उभरती पेशेवर चुनौतियों की जानकारी दी।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट एवं (से.नि) जैग अधिकारी, मेजर अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवाओं को अपने फैसलों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। उन्हें यह समझना जरूरी है कि कौन से अवसर चुनने हैं और चुने हुए अवसर में अपनी पूरी क्षमता और मेहनत कैसे लगानी है।

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अंकिता गौतम ने कहा कि सफलता का पैमाना केवल अंक नहीं होते, सही समय पर किया गया निरंतर परिश्रम ही वास्तविक सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि कानून की बेहतर समझ के लिए केस स्टडीज़ पढ़ना आवश्यक है और आत्म-संदेह को पीछे छोड़कर वही कार्य करना चाहिए, जिसे करने में उत्साह और संतोष मिले।
आईएएफएल के फैलो, सीनियर एडवोकेट अनिल मल्होत्रा ने कहा कि कानून केवल अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कॉर्पोरेट, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी व्यापक करियर के अवसर प्रदान करता है।

कांन्क्लेव में मुकदमेबाजी, पंचाट, मध्यस्थता और नियामक प्रथाओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को कानूनी करियर के अवसरों तथा वास्तविक दुनिया में कानून के लागू होने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। कॉन्क्लेव में स्कूल ऑफ लॉ के हेड डॉ विवेक गोयल, एडवोकेट राधिका बिस्वजीत दुबे, एडवोकेट यश पटेल, अदिति कर्रा, माधवम् शर्मा, डॉ मान्या गोयल, अंकिता झकमोला समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्तुति भंडारी ने किया।

The post विशेषज्ञों ने छात्रों को सिखाए कानूनी पैंतरे appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *