The post ग्राफिक एरा पहुंची यूके और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। ग्राफिक एरा में विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए लगा अमेरिका और यूके की यूनिवर्सिटीज का मेला। इस मेले में यूनाइटेड किंगडम्स और अमेरिका की आठ यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में नॉलेज नेटवर्क नाम से एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। इस एजुकेशन फेयर में अंतिम और पूर्व-अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और अवसरों से रूबरू कराया गया। एजुकेशन फेयर में यूनाइटेड किंगडम की कोवेंट्री यूनिवर्सिटी और लिवरपूल होप यूनिवर्सिटी और अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टैन्डन स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग समेत आठ यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम, मास्टर्स कोर्स इंटर्नशिप और भाषा सीखने के विशेष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की।
इस एजुकेशन फेयर का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डा. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
The post ग्राफिक एरा पहुंची यूके और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज appeared first on Avikal Uttarakhand.
