The post टिहरी जिले में बस खाई में गिरी, पांच की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो, कई यात्री घायल,बचाव कार्य जारी
अविकल उत्तराखंड
टिहरी। जनपद के नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। और कई घायल हो गए। बस यात्री गुजरात व अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए थे।
जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से मिली सूचना के अनुसार बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 28 यात्री सवार थे।
सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी तथा SDRF वाहिनी मुख्यालय से कुल 05 टीमें तत्काल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
SDRF के अनुसार दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सभी घायलों को SDRF टीमों द्वारा सुरक्षित निकालकर निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस के यात्री गुजरात व अन्य राज्यों से आए हुए बताए जा रहे हैं।
The post टिहरी जिले में बस खाई में गिरी, पांच की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
