The post उत्तराखण्ड के चार वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन appeared first on Avikal Uttarakhand.
पत्रकारों के कल्याण व सम्मान से जुड़े प्रकरणों पर सरकार मुस्तैद-बंशीधर तिवारी
दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर रोगग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता
पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान समिति की महत्वपूर्ण संस्तुति
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की।
साथ ही समिति ने मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह 8,000 रुपये की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की अनुशंसा भी की।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से जुड़े प्रकरणों पर सूचना विभाग द्वारा पूरी तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को अधिकतम सहायता उपलब्ध कराने हेतु नियमित रूप से समिति बैठकों का आयोजन कर मामलों का संवेदनशीलता से निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह तथा समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।
The post उत्तराखण्ड के चार वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन appeared first on Avikal Uttarakhand.
