दूरस्थ इलाकों में पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

Share This News:

The post दूरस्थ इलाकों में पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल गांव के लोगों के लिए ऐसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में मददगार साबित हो रहे हैं जहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राफिक एरा की ऐसी ही एक यूनिट ने रुद्रप्रयाग के जगतोली दशज्युला गांव में शिविर लगाकर 81 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाई दी। गांव के लोगों ने बताया कि गांव का सबसे नज़दीकी अस्पताल 52 किलोमीटर दूर था जिसके लिए उन्हें काफी लंबा सफर तय करना पड़ता था।

इस गांव में जब ग्राफिक एरा का सचल चिकित्सा दल पहुंचा तो गांव वालों ने खुशी में समारोह का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने किया। उद्घाटन समारोह में बैंजी कांडई प्रधान श्रीमती सोनम नेगी, शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, जगतोली दशज्युला महोत्सव के महासचिव कालिका प्रसाद कांडपाल के साथ अन्य गणमान व्यक्ति मौजूद रहे।

इस मेडिकल टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रत्नेश पाठक, ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा, फार्मासिस्ट भरत भूषण, लेब तकनीशियन आशीष नेगी शामिल रहे।

The post दूरस्थ इलाकों में पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *