The post उत्तराखंड में प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती appeared first on Avikal Uttarakhand.
शासन ने जारी किए आदेश
जिलों में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों तथा विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है। प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में जारी सभी आदेशों को निरस्त करते हुए नई सूची लागू कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के 11 मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

नई व्यवस्था के तहत सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्या को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जनपद का प्रभारी बनाया गया है।
शासन के इस निर्णय से जिलों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, अनुश्रवण और क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
The post उत्तराखंड में प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती appeared first on Avikal Uttarakhand.
