The post ‘आपदा पीड़ितों तक मदद पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता’ appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
ऋषिकेश। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा जोगीवाला माफी, चकजोगीवाला, साहबनगर, रायवाला एवं छिद्दरवाला का दौरा किया।
यह दौरा हाल ही में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और पीड़ित परिवारों की समस्याएँ जानने के उद्देश्य से किया गया।
सांसद रावत ने आपदा प्रभावित स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय जनता से संवाद कर उनकी पीड़ा को निकट से जाना।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में जनता अकेली नहीं है—केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

निरीक्षण के दौरान सांसद रावत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र सर्वेक्षण कर उन्हें राहत राशि, खाद्य सामग्री, आवास एवं आवश्यक सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।
मौके पर राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद रावत ने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक शीघ्र मदद पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे और प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, पूर्व प्रधान देवेंद्र नेगी, मोहर सिंह रंगड़, शैलेंद्र रंगड़, हुकम सिंह रंगड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रिंस रावत, भावना गुरंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिति रावत, समा पंवार, सोबन सिंह केन्तुरा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, संजय पोखरियाल के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
The post ‘आपदा पीड़ितों तक मदद पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता’ appeared first on Avikal Uttarakhand.
