The post हरिद्वार की दिव्यांशी डीयू के शहीद भगत सिंह कालेज छात्र संघ की उपाध्यक्ष बनीं appeared first on Avikal Uttarakhand.
डीयू छात्र संघ चुनाव जीतने वाली दिव्यांशी को बधाइयों का सिलसिला जारी
वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी की पुत्री है दिव्यांशी वर्मा
अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं एवं अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
दिव्यांशी वर्मा के दादाजी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी लोकतंत्र सेनानी रहे है। दिव्यांशी के पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार है। क्षेत्र एवं परिजनों में दिव्यांशी वर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर व्याप्त है।
पत्रकार संगठनों ने दिव्यांशी को हार्दिक बधाई दी है।
The post हरिद्वार की दिव्यांशी डीयू के शहीद भगत सिंह कालेज छात्र संघ की उपाध्यक्ष बनीं appeared first on Avikal Uttarakhand.
