एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पताल – रीना जोशी

Share This News:

The post एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पताल – रीना जोशी appeared first on Avikal Uttarakhand.

एबीडीएम की मिशन निदेशक ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देश

अविकल उत्तराखण्ड

    देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की स्टेट मिशन निदेशक रीना जोशी ने एबीडीएम के गवर्मेंट हास्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) लागू करने, तथा प्रत्येक जनपद में एबीडीएम का एक मॉडल अस्पताल बनाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने प्रदेश के सभी सीएचसी व पीएचसी को आयुष्मान योजना में इंपैनल कार्य भी प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए।

    प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों व एबीडीएम से जुड़े अन्य अधिकारियोें की वर्चुअल बैठक में मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एचआईएमएस को मिशन मोड में लागू किया जाना है। साथ ही अस्पतालों में सभी मरीजों का क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने तथा मरीजों के स्वास्थ्य रिकार्ड डिजीटली लिंक किए जाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिए।

    मिशन निदेशक ने सभी जनपदों में एबीडीएम का नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही इस सिस्टम के व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने पीपीटी के जरिए एचआईएमएस के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी।

    The post एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पताल – रीना जोशी appeared first on Avikal Uttarakhand.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *