निजी अस्पतालों को मिला एचएमआईएस का प्रशिक्षण

Share This News:

The post निजी अस्पतालों को मिला एचएमआईएस का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

एबीडीएम की ओर से एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर पर वर्चुअल कार्यशाला

सभी अस्पतालों को लाभार्थी हित में फॉलो करना होगा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम

अबिकल उत्तराखण्ड

    देहरादूनः आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाएं प्राथमिकता से लागू हों इसे लेकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की ओर से सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    आज बुद्धवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअली प्रशिक्षण देते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जाना है।

    इसमें लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर को अनिवार्य रूप से फॉलो कराना है। गढ़वाल मंडल व कुमाउं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा ईकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है।
    उन्होंने पीपीटी के जरिए एचएमआईएस की जानकारियों को विस्तार से अस्पताल प्रतिनिधियों से साझा किया। साथ ही आभा आईडी के जरिए अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से छुटकारा, हेल्थ रिकार्ड को डिजिटली सुरक्षित रखने आदि के बारे में बताया। वहीं चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर कराने के लिए भारत सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन की भी जानकारी दी।

    इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

    The post निजी अस्पतालों को मिला एचएमआईएस का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *