आरोपी किसके निर्देश पर कार्य कर रहा था,यह गोदियाल को कैसे पता-हेमंत

आरोपी किसके निर्देश पर कार्य कर रहा था,यह गोदियाल को कैसे पता-हेमंत
Share This News:

The post आरोपी किसके निर्देश पर कार्य कर रहा था,यह गोदियाल को कैसे पता-हेमंत appeared first on Avikal Uttarakhand.

‘गोदियाल ने समिति के संसाधनों और दान राशि का दुरुपयोग किया’

‘जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गणेश गोदियाल ‘

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों को निराधार और जांच को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।
उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की एसआईटी, विभागीय तथा उच्चस्तरीय जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने गणेश गोदियाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गिरफ्तार आरोपी ने किसी के निर्देश पर कार्य करने की बात कही है, तो गोदियाल को इसकी जानकारी कहां से मिली?
उन्होंने पूछा कि क्या गोदियाल की आरोपी से बातचीत हुई है अथवा उन्हें जांच एजेंसियों से कोई गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई है? उन्होंने आरोप लगाया कि बिना तथ्यों के इस तरह के बयान देकर कांग्रेस जांच को प्रभावित करने और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने गणेश गोदियाल के मंदिर समिति अध्यक्ष रहते हुए लिए गए निर्णयों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि एक कर्मचारी को नियमों की अनदेखी कर इंटरनेट कोऑर्डिनेटर से व्यक्तिगत सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया और इसके लिए निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित पद आज भी विभाग में रिक्त है।
द्विवेदी ने दावा किया कि अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने मंदिर समिति का कोई भी कर्मचारी निजी उपयोग में नहीं रखा, जबकि पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में समिति के संसाधनों का निजी और राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर समिति की दान राशि और बजट का उपयोग अधीनस्थ मंदिरों, धर्मशालाओं और संस्कृत विद्यालयों के विकास के बजाय अन्य कार्यों में किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की जांच रिपोर्ट में भी समिति के संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। उनका आरोप है कि मंदिर समिति के धन का उपयोग विवेकाधीन कोष की तरह कर विभिन्न व्यक्तियों और संस्थानों को लाभ पहुंचाने में किया गया।

उन्होंने दोहराया कि जांच पूरी होने के बाद सत्य स्वयं सामने आएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

The post आरोपी किसके निर्देश पर कार्य कर रहा था,यह गोदियाल को कैसे पता-हेमंत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *