उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा आईजीएनसीए- सीएम

Share This News:

The post उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा आईजीएनसीए- सीएम appeared first on Avikal Uttarakhand.

आईजीएनसीए अध्यक्ष राम बहादुर राय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के संवर्द्धन पर केंद्रित रहा संवाद

अविकल उत्त्ताराखंड

नई दिल्ली। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आईजीएनसीए के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

The post उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा आईजीएनसीए- सीएम appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *