फूड सप्लीमेंट कंपनी में पांच करोड़ का टर्नओवर गोलमाल उजागर

Share This News:

The post फूड सप्लीमेंट कंपनी में पांच करोड़ का टर्नओवर गोलमाल उजागर appeared first on Avikal Uttarakhand.

देहरादून में स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 1.75 करोड़ मौके पर जमा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग की कर चोरी के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र स्थित एक फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। विभाग ने जांच के दौरान कंपनी के पांच करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर में गंभीर गड़बडिय़ां पकड़ी हैं। कर चोरी के पुख्ता सबूत मिलने पर फर्म संचालक ने मौके पर ही 1.75 करोड़ रुपये जमा कर दिए।

जीएसटी आयुक्त सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त (गढ़वाल) पीएस डुंगरियाल और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी/प्र.) अजय कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीमों ने कंपनी के मुख्यालय और गोदाम पर कार्रवाई की। जांच अधिकारी उपायुक्त सुरेश कुमार के अनुसार बड़ी मात्रा में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक आयुक्त टीआर चन्याल, अलीशा बिष्ट, असद अहमद, कंचन थापा और अनुराग पाठक शामिल थे। उपकर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि अन्य कई फर्में भी जांच के दायरे में हैं। विभाग जल्द ही इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू करेगा।

ई-वे बिल छुपाए
जांच में सामने आया कि कंपनी ने जानबूझकर अनियमित खरीद-बिक्री दिखाई, ई-वे बिल छुपाए और आईटीसी का गलत लाभ उठाकर टैक्स चोरी की। प्रारंभिक जांच में करीब पांच करोड़ रुपये के टर्नओवर में हेरफेर की पुष्टि हुई। विभाग अब पूरे डाटा की विस्तृत जांच में जुटा है।

मौके पर जमा 1.75 करोड़
कंपनी संचालक ने कर चोरी स्वीकार करते हुए छापेमारी के दौरान ही तुरंत 1.75 करोड़ रुपये जमा कर दिए। विभाग के अनुसार यह राशि आगे होने वाली कुल वसूली का केवल प्रारंभिक हिस्सा है।

The post फूड सप्लीमेंट कंपनी में पांच करोड़ का टर्नओवर गोलमाल उजागर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *