क्रिकेट मैदान का लोकार्पण, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे

क्रिकेट मैदान का लोकार्पण, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे
Share This News:

The post क्रिकेट मैदान का लोकार्पण, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे appeared first on Avikal Uttarakhand.

धामी ने खेल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला अस्पताल पहुंच मरीजों से भी मिले

अविकल उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान खेल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई कार्यक्रमों में भाग लिया। एक ओर उन्होंने सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान को जनपदवासियों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर पिच का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के साथ मैदान में काफी आत्मीय अंदाज में नजर आए और फुटबॉल, हॉकी समेत अन्य खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते हुए राज्य में चल रहे नशा विरोधी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट मैदान में फ्लड लाइट लगाने की घोषणा भी की।
दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री जिला अस्पताल बी.डी. पांडेय पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अधिकारियों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने परिजनों से कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से अपनी बात सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं।

इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

The post क्रिकेट मैदान का लोकार्पण, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *