राज्य स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के निर्देश

राज्य स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के निर्देश
Share This News:

The post राज्य स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के निर्देश appeared first on Avikal Uttarakhand.

आयुक्त ने आपदा कार्यों की समीक्षा की

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आपदा से हुई क्षति और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सभी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बैठक के दौरान आयुक्त गढ़वाल को जिले में आपदा से हुई क्षति, राहत वितरण की स्थिति तथा पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग ₹3 करोड़ 62 लाख की राहत राशि पात्र लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी है।

आयुक्त ने कहा कि जनपद पौड़ी में आपदा के कार्यों को तत्काल पूर्ण किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की त्वरित प्रतिक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा कि आपदा से संबंधित कार्यों को अस्थायी रूप से तत्काल पूर्ण किया गया। साथ ही उन्होंने स्थायी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में सभी विभागों द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल आदि कार्य त्वरित रूप से सुचारु किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि पौड़ी जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए शासन से अतिरिक्त धनराशि भी शीघ्र प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के मकान आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके विस्थापन हेतु वैकल्पिक स्थलों का चयन कर लिया गया है। भूगर्भीय विभाग को निर्देश दिए गए कि चयनित स्थलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वे आवास निर्माण के लिए उपयुक्त हैं तथा इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसंवेदना को समझते हुए कार्य करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी नागरिक असुविधा का सामना न करे। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरे हों।

उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, मार्ग और विद्यालयों जैसी क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि वे नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की निगरानी करें। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त ने आगामी राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि निबंध, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड से प्रतिभागी राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हों।

आयुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि 9 नवंबर को अपने घरों में शाम को पाँच-पाँच दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में विविध सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गढ़वाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (आईजी) राजीव स्वरूप ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थानों में “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, सीओ तुषार बोरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post राज्य स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के निर्देश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *