जितेंद्र नेगी आत्महत्या- दो एफआईआर दर्ज कर केस कमजोर करने की कोशिश-कांग्रेस

Share This News:

The post जितेंद्र नेगी आत्महत्या- दो एफआईआर दर्ज कर केस कमजोर करने की कोशिश-कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

अंकिता भंडारी के वीवीआईपी की तरह हिमांशु चमोली को बचा रही भाजपा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को बचाने की कोशिश की गई थी, ठीक उसी तरह जितेंद्र नेगी आत्महत्या मामले में भी भाजपा नेता हिमांशु चमोली को बचाने की साजिश शुरू हो गई है।

माहरा ने कहा कि पुलिस ने एक ही घटना की दो-दो एफआईआर दर्ज की हैं, ताकि शुरुआत से ही केस कमजोर पड़ जाए। उन्होंने मांग की कि दूसरी एफआईआर तत्काल रद्द की जाए और ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मृतक जितेंद्र के पिता ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर हिमांशु चमोली को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन भाजपा नेता के रसूख के चलते पुलिस मामले को कमजोर बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिजनों से फोन पर बात कर वीडियो वायरल करा रहे हैं, जबकि उनकी पुलिस एफआईआर में हेरफेर कर रही है।

माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है और सत्ता पक्ष के नेता अपराधों में संलिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में भाजपा ने अपराधियों का इस्तेमाल कर विपक्षी सदस्यों का अपहरण कराया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस आने वाले दिनों में कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

प्रेस वार्ता में विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

The post जितेंद्र नेगी आत्महत्या- दो एफआईआर दर्ज कर केस कमजोर करने की कोशिश-कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *