The post रुड़की में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बिजली घर में घुसा पानी appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो, रुड़की की जलमग्न सड़कें और घर
अविकल उत्तराखंड
रुड़की। प्रदेश में हो रही भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में जी नहीं मैदानी क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ है। रुड़की की सड़कें और घर बरसात के पानी में डूब गई। बिजली घर में भी पानी घुस गया।
भारी बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पनियाला रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। गंगोत्री कुंज, शिवपुरम गली नंबर-3, सुभाष नगर और विनीत नगर में पानी ऊँचाई तक भर गया। शिवपुरम क्षेत्र में तो कई घरों के भीतर पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का क्रम देर शाम दोबारा शुरू होने से दिक़्क़तें और बढ़ गईं। स्थानीय लोगों ने आपदा नियंत्रण कक्ष को स्थिति की जानकारी दी है।
बिजली घर में दो फीट पानी, वैकल्पिक आपूर्ति की कोशिश
भारी बरसात से बिजली घर की मशीनों तक लगभग दो फीट पानी भर गया। विद्युत विभाग के अनुसार, मशीनों के उपकरणों को सुखाने में करीब 14 से 15 घंटे लग सकते हैं। इस बीच क्षेत्रवासियों के आग्रह पर विभाग ने आश्वासन दिया है कि 2 से 3 घंटे के भीतर दूसरे बिजली घर से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने लाइनमैन और अधिकारियों की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
The post रुड़की में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बिजली घर में घुसा पानी appeared first on Avikal Uttarakhand.
