The post जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान कोटद्वार का वीर जवान शहीद appeared first on Avikal Uttarakhand.
बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राइफलमैन सूरज सिंह नेगी हुए शहीद
अविकल उत्तराखण्ड
कोटद्वार। कोटद्वार के लालपुर वार्ड-19 निवासी और भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में सेवारत राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (पुत्र प्रेम सिंह नेगी) जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए।
वे इस समय 14 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात थे।
सूरज सिंह नेगी की शहादत की खबर पर सीएम धामी ने दुख जताया है।
25 साल के शहीद सूरज का पार्थिव शरीर रविवार को कोटद्वार पहुंचेगा।
The post जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान कोटद्वार का वीर जवान शहीद appeared first on Avikal Uttarakhand.
