रुद्रप्रयाग में रेलवे टनल में मिट्टी धंसी, बड़ा हादसा टला

Share This News:

The post रुद्रप्रयाग में रेलवे टनल में मिट्टी धंसी, बड़ा हादसा टला appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें,टनल से रिसता पानी

रात में हुई घटना, किसी भी श्रमिक को नहीं पहुंचा नुकसान

अविकल उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग। कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन टनल में बीती रात मिट्टी धंसने की घटना सामने आई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे पुलिस चौकी जवाड़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर इमरजेंसी टनल में कार्य के दौरान अचानक मिट्टी का धंसाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्य को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी की ओर से बताया गया कि घटना के समय टनल के भीतर मौजूद किसी भी श्रमिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और प्रभावित हिस्से को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

The post रुद्रप्रयाग में रेलवे टनल में मिट्टी धंसी, बड़ा हादसा टला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *